Big Breaking राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कलयुगी माता-पिता द्वारा तीन बच्चों का गला रेतने की खबर सामने आयी है। घटना फलौदी से जुड़ी है। जहां पर मां-बाप ने दो मासूम बेटी और बेटे की गला काटकर हत्या कर दी। बच्चों का मर्डर करने के बाद उन्होंने सुसाइड करने की भी कोशिश की। घटना कालू पाबूजी की सोमवार रात की है। पुलिस को मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे घटना की जानकारी मिली। घर पर आरोपी पति-पत्नी बेहोश मिले। उनकी हाथ की नसें कटी हुई थीं। दोनों को फलोदी के सरकारी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। जानकारी के अनुसार शिवलाल मेघवाल और उसकी पत्नी ने बेटे हरीश और बेटियों किरण, नत्थू की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद उसने पत्नी के साथ हाथ की नसें काट लीं और जहर पी लिया।
घटना की जानकारी मिलने पर फलोदी एसपी पूजा अवाना भी हॉस्पिटल पहुंची। एसपी ने बताया कि दोनों की स्थिति खतरे के बाहर बताई जा रही है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!