राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर सहित प्रदेशभर में आज पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। बीकानेर जिले की पंाच पंचायत समितियों में पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनाव के बाद आज पंच, सरपंच के लिए मतदान हो रहा है। बीकानेर के बीठनोक, हदां, कोलायत, बज्जू खालसा और बीकानेर पंचायत समितियों में ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है। मतदान को लेकर ग्रामीण अंचल में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। लोग बढ़चढ़कर मतदान में हिस्सा ले रहे हैं।
दोपहर एक बजे तक आधिकारिक आंकड़े जारी किए गए है। जिसमें जिलेभर में अब तक 53.81 प्रतिशत हो चुका है। बीठनोक ग्राम पंचायत में सर्वाधिक 61.24 प्रतिशत हुआ है। वहीं बज्जू खालसा में 56.46, बीकानेर 49.65, हदां में 57.03, कोलातय में 52.32 प्रतिशत मतदान हुआ है। बीकानेर पंचायत समिति जो कि शहरी क्षेत्र से सटी है और शहर से सीधा जुड़ाव है। जिसके बावजूद भी बीकानेर पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में दोपहर एक बजे तक सबसे कम मतदान हुआ है।


