राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर में सेंधमारी कर लाखों की नकदी के साथ आभूषण चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में कृष्णा विहार कॉलोनी में रहने वाले अश्विनी सेन ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 28 अक्टूबर की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके घर में सेंधमारी कर सात लाख की नकदी, लाखों के आभूषण चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चोरों ने पुरे घर के तिजारियों को संभाला और उनमें रखा बेशकीमती जेवरात, नकदी चोरी कर ले गए।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
संबंधित खबरें
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE