Border Alert राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देर रात को एक बार फिर पाकिस्तान ने नापाक हरकत की। पाकिस्तान की और से जम्मू में ड्रोन से हमले का प्रयास किया गया। जिसके बाद अन्य बॉर्डर इलाकों में भी हमले का प्रयास किया गया। हमले का प्रयास करने के बाद भारतीय सेना के वीर जवानों ने जमकर जवाब दिया। डिफेंस सिस्टम से पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया गया। भारत की और ेसे दर्जनों मिसाइलों को भी मार गिराया गया है।

इसके बाद भारतीय सेना ने पलटवार किए। पलटवार के दौरान पाकिस्तान के कई शहरों में धमाके हुए। जिससे पाकिस्तान में हड़कंप मच गया। पाकिस्तान के बड़े शहरों में लगातार धमाकों के बीच पाकिस्तान के अनेक राज्यों में आपातकाला घोषित कर दिया गया है। वहीं इस हमले में पाकिस्तान की और से किए गए सभी अटेक को भारत के डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया। जिसमें पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

 

भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के पांच शहरों का डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया। इसमें सियालकोट, लाहौर, सरगोधा, मुल्तान और फैसलाबाद शामिल हैं। भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की वायुसेना शांत पड़ चुकी है। हालांकि, सीमा पर पाकिस्तानी सैनिक गोलीबारी कर रहे हैं।

 

कुछ गोले भी दागे गए हैं। भारतीय सेना ने इन हमलों का करारा जवाब दिया है।भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद कराची बंदरगाह पर 8 से 12 धमाके हुए हैं, जिसके बाद वहां ब्लैकआउट कर दिया गया और मोबाइल सिग्नल भी टूट गया है.
पाकिस्तान में बीती रात से हाहाकार है और लगातार भारतीय सेना आफत बनकर टूट रही है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!