राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आमजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर शहर कांग्रेस आज जिला कलक्टर को ज्ञापन देगी। शहर अध्यक्ष मदन गोपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सीवरेज, रेलवे फाटक सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर शहर कांग्रेस आज सुबह साढ़े दस बजे जिला कलक्टर को ज्ञापन देगी। जिसमें मुख्य रूप से नहरबंदी में पानी की समुचित व्यवस्था,धीमा सिवरेज कार्य और कोटगेट सांखला फाटक की समस्या पर कार्यवाही करने हेतु बिंदु समाहित है।

 

बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल के नेतृत्व में दिए जाने वाले इस ज्ञापन में प्रदेश पदाधिकारी,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता,ब्लॉक अध्यक्ष,महिला कांग्रेस, सेवादल,एनएसयूआई,इंटक, यूथ कांग्रेस, मंडलअध्यक्ष,अग्रिम संगठनों प्रकोष्ठों, विभागों, के सभी अध्यक्ष मय पदाधिकारी, पार्षद पार्षद प्रत्याशी,कांग्रेस विचारधारा से जुड़े सभी संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!