राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बेमौसम बारिश के बाद अब गर्मी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बीते दो दिनों में प्रदेश के अनेक जिलों में गर्मी की तपिश ने आमजन को ठंडी छांया के नीचे जाने के लिए मजबूर कर दिया। 14 अप्रैल यानि मंगलवार को बीकानेर में भी तेज गर्मी का रूप देखने को मिला।

 

ऐसे में अब बढ़ती गर्मी ने कुलर चलाने के लिए आमजन को मजबूर सा कर दिया हे। बाड़मेर, जैसलमेर के बाद कोटा में भी पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। चूरू, चित्तौडग़ढ़ में भी कल तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज हुआ। बढ़ती गर्मी के साथ पश्चिमी राजस्थान में दिन में हल्की गर्म हवा चलनी शुरू हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने राज्य में 17 अप्रैल से हीटवेव की चेतावनी दी है।

 

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में इस सप्ताह गर्मी और तेज होने की संभावना जताई है। इस दौरान पश्चिम के कई जिलों में हीटवेव चलेगी, जिसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 17 अप्रैल को श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर जिलों में हीटवेव चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। 18 अप्रैल को श्रीगंगानगर और बाड़मेर जिलों में हीटवेव चलने का यलो अलर्ट है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!