राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। तीन दिनों से लापता युवक का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिलने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के मुरली मनोहर गौशाला के पीछे भीनासर में 14 अप्रैल की है। इस सम्बंध में मृतक के चाचा अकबर अली निवासी घड़सीसर ने रिपोर्ट दी है।

 

परिवादी ने बताया कि उसका भतीजा क्यूम खान जो कि पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। परिवादी के अनुसार 11 अप्रैल से उसका भतीजा लापता था लेकिन 14 अप्रैल को उसे सूचना मिली कि युवक का शव मिला है। जब मौके पर पहुंचकर देखा तो उसका ही भतीजा था। परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!