Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Operation Sindoor राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जि़ले के उरी सेक्टर में भारी अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। स्थानीय प्रशासन और सेना के सूत्रों के मुताबिक, फायरिंग से 10 कश्मीरियों की मौत हो गई और 45 नागरिक घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार और ऑटोमैटिक हथियारों से हमला किया, जिसमें कई गोले रिहाइशी इलाकों में गिरे। गांव के कई घरों में आग लग गई, और एक स्कूल भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। घायल नागरिकों में से कई नागरिकों की हालत गंभीर है. वहीं, पाकिस्तानी सेना की इस हरकत का भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया है, जिससे पाकिस्तानी सीमा चौकियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

सेना के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। सेना ने कहा,भारतीय सेना ने त्वरित जवाबी कार्रवाई की है, दुश्मन की चौकियों को भारी क्षति पहुंचाई गई है।”

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने दूसरी रात भी जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के करनाह इलाके में सीमा पार से गोलाबारी की। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!