राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शहर में होली की रंगत अपने पुरे परवान पर है। अलग-अलग क्षेत्रो में फागोत्सव और होली के कार्यक्रमों की धूम है। इसी क्रम में श्री बजरंग धोरा धाम पर फागोत्सव का आयोजन भक्तों द्वारा किया गया है। जहां बाबा ने फूलों से होली खेली है। यह आयोजन होली के त्योहार के अवसर पर किया गया है, जो रंगों और प्रेम का त्योहार है। मंदिर के आशीष दाधीच ने बताया कि इस आयोजन में महिला मंडल ने बड़ी संख्या में भाग लिया और बाबा को होली के गीत व भजन सुनाए। यह आयोजन हनुमान जी को समर्पित है यह आयोजन श्री बजरंग धोरा धाम की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को दर्शाता है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!