पायलट के जन्मदिन पर गौशाला में प्रसादी और भजन कीर्तिन के साथ दीर्घायु की कामना

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज कांग्रेस के दिग्गज नेता और राष्ट्रीय महासिचव सचिन पायलट का 48वां जन्मदिन है। जिसको लेकर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक के संयोजन में गंगा जुबली गौशाला में पायलट का जन्मदिन मनाया गया। सचिन पायलट के जन्मदिन पर गौ शाला में गौ प्रसादी,भजन, कीर्तन, गो आरती कर मनाया गया।

 

 

कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक ने बताया कि पायलट के जन्मदिन पर गौ शाला में गौ वंश के लिए चौदह क्विंटल प्रसादी बनाकर वितरित की गयी। इसके साथ भजन,कीर्तन, सत्संग कर के अनेक गौ भक्तों ने सचिन पायलट के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक, परम गौ भक्त देवकिशन चांडक,देहात महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शशिकला राठौर, कांग्रेस सेवा दल के नर्सिंग दास व्यास ,एडवोकेट विनोद जोशी, मनोज पारीक, विष्णुदत्त ओझा, जगदीश जोशी ,हंसराज बिश्नोई, पृथ्वी सिंह पंवार ने विचार रखे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!