khatu shyam
राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। बाबा खाटूश्याम जी के भक्तों के लिए बड़ी खबर सामने आयी है। केंद्र और राज्य सरकार प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए सीकर जिले स्थित खाटूश्यामजी मंदिर को विश्वस्तरीय धार्मिक स्थल बनाने की दिशा में काम कर रही है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों के करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक खाटूश्यामजी मंदिर में श्रद्धालु आसानी से पहुंच सकें, इसके लिए रींगस से खाटूश्यामजी तक 17.49 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन बिछाने का काम रेल मंत्रालय शुरू करेगा।

 

रेलवे ट्रैक और खाटूश्यामजी में रेलवे स्टेशन बनाने के प्रोजेक्ट में 254 करोड़ रुपए खर्च होंगे। पर्यटन विभाग और पर्यटन से जुड़े लोगों से मिली जानकारी के अनुसार खाटूश्याम रेलवे स्टेशन को खाटूश्यामजी मंदिर की तर्ज पर ही बनाया जाएगा। खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन करने वाले दर्शनार्थियों को रेलवे स्टेशन पर ही खाटूश्यामजी मंदिर की छटा दिखेगी। साथ ही देश-विदेश से खाटूश्याम रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

 

राजस्थान सरकार ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर खाटूश्यामजी कॉरिडोर विकसित करने के लिए 100 करोड़ रुपए का बजट दिया है। वहीं केंद्र सरकार ने भी यहां धार्मिक पर्यटन को बढ़ाने के लिए स्वदेश योजना के तहत हाल ही 87 करोड़ रुपए का बजट दिया है। इस बजट से खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं विकसित होंगी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!