राजस्थान फर्स्ट न्यूज़,बीकानेर। जिले के दंतौर थाना क्षेत्र में व्यक्ति की मौत हो गई है। मामला हत्या से जुड़ा बताया जा रहा है।  जहां रंजिश के चलते एक व्यक्ति को ढाणी ले जाकर इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान भवानी के रूप हुई है जो 9 केएलडी का रहने वाला है। पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार आरोपियों और मृतक में पुरानी रंजिश थी और इसी रंजिश के चलते बीतीरात को आरोपी भवानी को ढाणी ले गए। जहां उसके साथ मारपीट की गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीबीएम अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!