राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ऑटो द्वारा ट्रक में पीछे से भिड़ जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोलायत उपखंड के माधोगढ़ गंाव के पास 7 अगस्त की है। जहां पर
एक ऑटो आगे चल रहे ट्रक में पीछे से भिड़ गया। जिससे ऑटो चालक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय ऑटो में कोई सवारी मौजूद नहीं थी और केवल चालक ही वाहन चला रहा था। टक्कर के कारण चालक के सिर में चोट आई।

हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने घायल चालक की मदद की और उसे उपचार के लिए श्री कोलायत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।दुर्घटना में ऑटो को भी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!