Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

mla ravindra bhati करणी माता,गुरू जंभेश्वर भगवान और माँ अमृता देवी का छायाचित्र देखकर हुए गदगद
राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। आज विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकरत करने के लिए शिव से निर्देलीय विधायक रविन्द्र सिंह भाटी बीकानेर में है। नाल एयरपोर्ट से लेकर अब तक शोभासर चौराहे तक भाटी का भव्य स्वागत किया जा रहा है। हर और युवाओं में भाटी के प्रति जोश दिखाई दिया। भाटी के समर्थकों ने जगह-जगह पर जेसीबी से फूलों की बारिश का स्वागत किया

भाटी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राजस्थानी को अब जल्द ही मान्यता मिलेगी। भाटी ने कहा कि हम तो पहले से ही राजस्थानी में चल रहे है लेकिन जल्द ही हमारी भाषा का मान्यता मिलेगी। भाटी ने खेजड़ी को सरंक्षित करने को लेकर ट्री सेफ्टी एक्ट का जिक्र किया और प्रदेश में जल्द ही पेड़ों की सुरक्षा को लेकर कानून बनाने की लड़ाई हम लड़ेंगे।

वोट चोरी के सवाल पर भाटी ने कहा कि इस समय में वोट चोरी हो जाना जैसी कोई बात नहीं है। भाटी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां आप जीते जाते हैं,वहां वोट चोरी नहीं होता है और जहां हार जाते हैं,वहां वोट चोरी हो जाते है ये कैसी बात हुई है।

भाटी का चुंगी तिराहे पर देवी मां करणी जी,गुरू जंभेश्वर भगवान और मां अमृता देवी का छायाचित्र दिया गया। जिसे भाटी ने ऊपर उठाया और अपने सिर पर लगाया। भाटी का नाल एयरपोर्ट से लेकर अब तक बदरासर भव्य स्वागत किया गया। हर जगह पर सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने भाटी का भव्य स्वागत किया। भाटी यहां से पूगल जाएंगे। जहां पर वो उद्धाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!