Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 13 वर्षीय नाबालिग की मौत हो जाने की खबर सामने आयी हैै। घटना बीकानेर के महाजन पुलिस थाना क्षेत्र के फायरिंग रेंज में फुलेजी के पास की हे। जहां पर देर रात को 13 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गयी। परिजन उसे महाजन के राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है

मृतक बच्चे की पहचान राजियासर थाना क्षेत्र के मोकलसर निवासी दिनेश बेटा अन्नाराम के रूप में हुई है। दिनेश के पिता अन्नाराम फील्ड फायरिंग रेंज क्षेत्र में फुलेजी के पास भेड़-बकरियां चराने का काम करते हैं। मंगलवार शाम दिनेश अपने पिता के लिए सामान लेकर वहां पहुंचा था। रात अधिक होने के कारण वह अपने पिता के पास ही रुक गया था।

देर रात अचानक दिनेश की तबीयत बिगड़ गई। उसकी हालत गंभीर होने पर पिता अन्नाराम ने अपने साथी संतराम की मदद से उसे तुरंत महाजन के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने जांच के बाद दिनेश को मृत घोषित कर दिया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!