Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शुक्रवार की सुबह बीकानेर जिले से दिलदहला देने वाली खबर सामने आयी है। जहां पर एक ही चुन्नी से युवती और युवक के द्वारा फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना लिखमीसर दिखनादा की रोही की है। जहां पर एक खेजड़ी के पेड़ से एक ही चुन्नी से युवक और युवती के शव पेड़ से लटकते हुए मिले।

 

जैसे ही इसकी सूचना फैली तो क्षेत्र में सनसनी फेल गयी। सूचना मिलते ही आसपास के लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और मंजर देखकर दिल कांप सा गया। जानकारी मिलते ही मौके के लिए शेरूणा पुलिस टीम रवाना हुई है। फिलहाल दोनो की पहचान नहीं हो पायी है। तस्वीरोंं के अनुसार युवक ऊपर और उसने नीचे युवती ने फांसी लगाई और गांव के मार्ग पर एक साइड़ में लगे पेड़़ से लटके हुए ये शव मिले है।

 

शेरूणा थानाधिकारी संध्या विश्नोई ने बताया कि लिखमीसर दिखनादा से राजेडू मार्ग पर पेड़ से लटके हुए दो शव मिले है। दोनो की उम्र 25 से 30 के बीच की है। फिलहाल पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है और दोनो की पहचान के बाद ही आगे की स्थितियां साफ हो पाएगी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!