राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर । जिले में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक नजर आ रहा है। शहर सहित ग्रामीण इलाकों में आवारा कुत्ते बच्चों पर हमला कर रहे है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां कुत्तों के काटने से घायल बच्ची की ईलाज के दौरान मौत हो गई। घटना छत्तरगढ़ इलाके के 3 केडब्ल्यूएसएम की है। जहां एक साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया और उसके शरीर को काट लिया। उसके बाद परिजनों ने घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी दौराने ईलाज मृत्यु हो गई।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!