मेष राशि– हफ्ते की शुरुआत में चंद्रमा आपके अष्टम भाव में इसकी वजह से पार्टनर के साथ नोकझोंक हो सकती है। अगर प्रतिक्रिया देने से बचेंगे तो गंभीर मामला भी जल्दी हल हो सकता है वहीं बहसबाजी अलगाव का कारण बन सकती है। इसलिए मेष वालों को इस हफ्ते सतर्कता से रहना होगा।

वृषभ राशि- इस राशि के जातकों को प्रेम जीवन में सुखद फल मिल सकते हैं। पार्टनर के साथ अच्छा समय आपको बिताने का मौका मिलेगा। शुक्र के प्रभाव से भौतिक सुख और रोमांस की आपको प्राप्ति होगी।
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए नया सप्ताह बेहद खुशनुमा साबित हो सकता है। इस हफ्ते सिंगल लोग मिंगल कर सकते हैं। पहले से ही रिश्ते में हैं तो पार्टनर का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त होगा।
कर्क राशि- कर्क वालों को प्रेम जीवन में संभलकर चलने की सलाह दी जाती है। भावनाओं में बहकर कुछ भी ऐसा पार्टनर को न बोलें जिससे उनका दिल दुखे। पुराने मुद्दों को लेकर बहस करेंगे तो रिश्ता टूट सकता है।
सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए यूं तो सप्ताह अच्छा है लव पार्टनर के साथ अच्छा समय आप बिता सकता है लेकिन अहंकार को बीच में लाएंगे तो दिक्कतें प्रेम जीवन में पैदा हो सकती है। आपको प्रेम जीवन में झुकना सीखना होगा।
कन्या राशि – आपके लिए यह सप्ताह अच्छा साबित हो सकता है। पार्टनर के साथ किसी खूबसूरत जगह पर आप घूमने जा सकते हैं। प्रेम के रिश्ते में स्नेह और समझदारी से आप आगे बढ़ेंगे।
तुला राशि – इस राशि के रिश्ते में पैदा हुई गलतफहमियां इस हफ्ते दूर हो सकती हैं। वैवाहिक जीवन में आ रहे उतार- चढ़ाव भी दूर होंगे। कुल मिलाकर इस हफ्ते प्रेम जीवन में सुधार आने की उम्मीद है।
वृश्चिक राशि-इस हफ्ते आपकी राशि में चंद्रमा नीच अवस्था में रहेंगे जिसके कारण आपके प्रेम जीवन पर बुरा असर पड़ सकता है। छोटे-मोटे झगड़े भी बड़ी लड़ाई का रूप ले सकते हैं इसलिए आपको थोड़ा संभलकर चलना होगा। जितना कम बोलेंगे स्थितियां उतनी ही जल्दी बेहतर होंगी। अगर घमंड को बीच में लाएंगे तो रिश्ता टूट भी सकता है।
धनु राशि- इस राशि के लोगों का प्रेम जीवन तो अच्छा रहेगा लेकिन पार्टनर का खराब स्वास्थ्य इनकी चिंता का विषय बन सकता है। पार्टनर का ख्याल रखें और अच्छा गिफ्ट देकर उनको अच्छा फील करवाने की कोशिश करें। इससे पार्टनर की सेहत अच्छी होगी और आपका रिश्ता भी मजबूत होगा।
मकर राशि- आपके प्रेम जीवन में इस हफ्ते अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पार्टनर एक दोस्त की तरह आपकी अच्छी सलाह देता दिखाई देगा, उनका साथ आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है।
कुंभ राशि- इस हफ्ते आपके पार्टनर को आपसे शिकायत होगी की आप उन्हें पर्याप्त समय नहीं देते। उनकी इस शिकायत को जल्दी दूर करने की कोशिश करें कहीं घूमने जाएं नहीं तो ये वजह ही झगड़े और अलगाव का कारण भी बन सकती है।
मीन राशि-मीन राशि के लोग इस हफ्ते अपने पार्टनर से भावनात्मक रूप से जुड़ेंगे। गिलेशकवे इस सप्ताह दूर हो सकते हैं और पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम आप बिता सकते हैं। कुछ लोग प्रेम के रिश्ते को शादी के बंधन में बांध सकते हैं।



