जेएनवीसी:बिजनेस के नाम पर हड़प लिए लाखों रूपए

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। झुठे झांसे में लेकर लाखों की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में मरूधर नगर निवासी पंकज ने साजिद खान,नेक मो. के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना मरूधर नगर पवनपुरी में 11 फरवरी 2024 से 24 फरवरी 2024 के बीच की बतायी गयी है। परिवादी ने बताया कि आरोपी ने उसे बिजनेस करने का झांसा दिया। जिसके बाद आरोपी ने उससे बिजनेस के नाम पर 3 लाख रूपए ले लिए। रूपए लेने के बाद आरोपी ने ना तो बिजनेस करवाया और ना ही पैसे वापस दिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!