राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बिजली का बकाया बिल होने के चलते कनेक्शन काटने पर जेईएन के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पुलिस ने जेईएन संदीप कुमार की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। मामला कानपुरा बस्ती का है। जहां पर जुगल भार्गव नाम के उपभोक्ता के बिजली का बिल बकाया था। जिस पर टीम ने उसका कनेक्शन काट दिया। जिसके चलते वह नाराज हो गया और धमकी दी। परिवादी ने बताया कि आज दोपहर में भार्गव सिटी ऑफिस पहुंचा और वहां जूनियर इंजीनियर संदीप कुमार के साथ मारपीट की। आरोप है कि उसने सरकारी कागजात फाड़ दिए और कुछ दस्तावेज अपने साथ ले गया। जेईएन ने आरोप लगाया है कि भार्गव ने सोशल मीडिया पर उन्हें बदनाम करने की धमकी भी दी। नोखा पुलिस ने इस मामले में धारा 132, 307, 333, 351(2) सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीआई अमित स्वामी मामले की जांच कर रहे हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!