राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। यातायात नियमों की पालना करवाने को लेकर लगातार पुलिस का एक्शन जारी है। इसी कड़ी में श्रीकोलायत पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर वाहनों की सघन तलाशी की। इस अभियान के तहत थाना कोलायत पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया और चालान भी काटे। थानाधिकारी जसवीर कुमार के नेतृत्व में एएसआई रोहिताश भारी, एएसआई राजूराम, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह एवं कांस्टेबल जितेंद्र कुमार ने अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई।

 

अभियान के दौरान ब्लैक फिल्म लगे वाहनों, बिना नंबर प्लेट के वाहनों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष रूप से कार्रवाई की गई। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के चालान काटे और भविष्य में यातायात नियमों की पालना करने की हिदायत दी। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि सड़क सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!