Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Rajasthan Latest News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 12वीं और 10वंी बोर्ड में पास होने के लिए 33 प्रतिशत अंक चाहिए लेकिन 5वीं और 8वीं बोर्ड में 40 प्रतिशत से कम आने पर विद्यार्थियों को फिर से परीक्षा देनी होगी।
राजस्थान में पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा में चालीस फीसदी से ज्यादा अंक आने पर ही अगली क्लास में प्रमोट किया जाएगा। इससे कम मार्क्स आने पर स्टूडेंट्स को स्कूल में ही फिर से एग्जाम देना होगा। स्कूल एग्जाम में भी इससे कम मार्क्स आए तो इन स्टूडेंट्स को स्पेशल क्लास में बैठना होगा। जहां इनका शैक्षिक स्तर सुधारा जाएगा।

 

प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय की सहायक निदेशक चंद्र किरण पंवार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 33 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले स्टूडेंट्स को अगली क्लास में प्रमोट किया जाएगा लेकिन अगर मार्क्स चालीस फीसदी से कम है तो इन्हें स्कूल स्तर पर फिर से एग्जाम देना होगा। यानी स्टूडेंट्स डी ग्रेड में पास तो होगा लेकिन स्कूल में फिर से एग्जाम की बाध्यता होगी। स्कूल के एग्जाम में वो फिर से मार्क्स कम लाएगा तो उसे स्पेशल क्लास में बैठना होगा। जहां उसका शैक्षिक स्तर सुधारने के लिए हेडमास्टर प्रयास करेंगे। शिक्षा विभागीय पंजीयक कार्यालय के सहायक निदेशक कुलदीप बुढ़ानिया ने बताया कि स्टूडेंट्स के कम मार्क्स आने पर उनको विशेष क्लास में पढ़ाकर स्तर सुधारा जाएगा ताकि आगामी क्लासेज में उसे परेशानी नहीं हो।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!