You are currently viewing पति ने किया सुसाइड तो पत्नी पर लगा उकसाने का आरोप

पति ने किया सुसाइड तो पत्नी पर लगा उकसाने का आरोप

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध सम्बंधों के चलते पति द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में मोहता सराय क्षेत्र में रहने वाले हुसैन अली पुत्र आजाद अली ने अपनी पुत्रवधु मुस्कान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना मोहता सराय क्षेत्र में 31 अक्टूबर की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित का उसके पति फतह अली के साथ विवाह हुआ था। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित महिला का किसी के साथ अवैध सम्बंध था। जिसके चलते उसका बेटा परेशान था। कई मर्तबा समझाने के बाद भी आरोपित ने मानी और उसके बेटे को परेशान करने लगी। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित महिला के कारण परेशान होकर उसके बेटे ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।