Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नागौर के सांसद और आरएलपी प्रमुख हनुमन बेनीवाल बीती रात को 3 बजे बीकानेर पहुंचे। दरअसल हनुमान बेनीवाल कल बीकानेर के ग्रामीण अंचल में तेजाजी महाराज के मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और जागरण में शामिल होने के लिए पहुंचे। देर रात को बीकानेर पहुंचने पर भी बेनीवाल के समर्थकों में जोश परवान पर दिखा।

 

रात तीन बजे आरएलपी के युवा नेता सुरेन्द्र गोदारा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने डूंगर महाविद्यालय के आगे बेनीवाल का स्वागत किया। बेनीवाल को फूल,मालाओं से लाद दिया गया। देर रात को भी इस तरह युवाओं के जोश को देखकर बेनीवाल गदगद हुए और सुरेन्द्र सहित सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

सुरेन्द्र गोदारा ने बताया कि देर रात को बेनीवाल बीकानेर आए थे तो उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान दिनेश बिश्नोई, रामनिवास कस्वां, ओम कस्वां,अर्जुन, इरफान भूटा सहित अनेक युवा साथी मौजूद रहें।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!