Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पाइप ठीक करते समय छोटे भाई के पानी में गिरने और उसे बचाने के लिए कूदे बड़े भाई की भी मौत हो जाने की जानकारी सामने आयी है। घटना श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर क्षेत्र के 56 एनपी गांव की है। जहां पर खेत में पाइप ठीक करते समय पानी की डिग्गी में गिरे छोटे भाई को बचाने के लिए बड़ा भाई भी कूद गया। दोनों गहरे पानी में डूब गए। ग्रामीणों ने काफी देर तक रेस्क्यू किया, लेकिन दोनों को नहीं बचाया जा सका। हादसे में दोनों सगे भाइयों की मौत हो गई।

 

जानकारी के अनुसार, 45 एनपी के रहने वाले राजदीप सिंह और गुरजीत सिंह खेत में पाइप ठीक कर रहे थे। इसी दौरान राजदीप का पैर फिसल गया और वह डिग्गी में गिर गया। उसे बचाने के लिए बड़ा भाई गुरजीत भी तुरंत डिग्गी में कूद गया, लेकिन दोनों डूब गए। ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू, दोनों भाइयों को नहीं बचाया जा सका
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोर पहुंचे, शव डिग्गी से निकाले
घटना की सूचना मिलते ही रायसिंहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!