Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में पुलिस ने एक ड्रम से 180 लीटर स्प्रिट को जब्त किया है। यह कार्रवाई महाजन पुलिस थाना क्षेत्र में की गयी है। जहां पर जैतपुर रोही में पुलिस को संदिग्ध वाहन की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने निगरानी की और वाहन का पीछा किया। पुलिस को अपने पीछे आता देख चालक ने वाहन से 180 लीटर स्प्रिट से भरा ड्रम सड़क पर फेंक दिया। चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तत्काल मौके से स्प्रिट को जब्त कर लिया। पुलिस अब फरार वाहन चालक की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटी हुई है। इस संबंध में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!