राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश की राजधानी से गांव कस्बों तक छात्रसंघ चुनावों को बहाल करने की मांग अब जोर पकड़ती जा रही है। बीते दिनों एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने डूंगर कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया। जिसके बाद आज एनएसयूआई के अध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा के नेतृत्व में छात्रों नें कोलायत में कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया।
छात्रों की मांग हे कि सरकार जल्द से जल्द चुनावों को बहाल करें। कोलायत राजकीय महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा के नेतृत्व में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों ने सरकार से तुरंत छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की।
इस दौरान गोदारा ने कहा कि छात्रसंघ लोकतंत्र की पहली पाठशाला है। सरकार छात्रसंघ चुनाव नहीं करवाकर छात्रों के संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है। जब तक छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं होती, एनएसयूआई का आंदोलन लगातार जारी रहेगा। इस दौरान प्रदेश महासचिव अशोक मेघवाल, विधानसभा अध्यक्ष रोहित चौहान , पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रणजीत सिंह सहित अनेक युवा मौजूद रहें।


