Rajasthan Bjp News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला करने की खबर सामने आयी है। मामला भरतपुर के कोतवाली इलाके का है। उनकी हालत गंभीर है। आरोप है कि पड़ोस के घर की छत पर से उनके सिर पर पत्थर फेंक दिया। इससे उनके सिर पर गहरी चोट लगी, गर्दन और रीढ़ की हड्‌डी टूट गई। गंभीर हालत में उन्हें जयपुर रेफर किया गया।  भाजपा के मुखर्जी मंडल के अध्यक्ष ऋषभ बंसल  के साथ यह घटना रविवार को पुरोहित मोहल्ले में हुई। ऋषभ सर्राफा कारोबार से भी जुड़े हैं।  ऋषभ के भतीजे गौरव ने पुरोहित मोहल्ले में कुछ दिन पहले 20 लाख में एक मकान खरीदा था। पड़ोस में रहने वाले परिवार ने दावा किया कि मकान के बरामदे में हमारा भी हिस्सा है। रविवार दोपहर को भी पड़ोसी बरामदे को लेकर विवाद कर रहे थे। पड़ोसी कपड़ा व्यवसायी हैं। पड़ोसी और इस घर की दीवार एक ही है। जहां पर भाजपा के जिला अध्यक्ष रिषभ बसंल पर रविवार को जमीन विवाद को लेकर पुरोहित मोहल्ला में जानलेवा हमला किया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल बंसल को जयपुर के पीके बिरला अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर भर्ती कराया गया है।

आरोप है कि दो मंजिला मकान की छत से बड़ा पत्थर उनके ऊपर फेंका गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि हमलावर पुरोहित मोहल्ला के हैं। जिन्होंने जानलेवा हमला किया। रिषभ बंसल की रीढ़ की हड्डी टूट गई है और फेफड़ों में भी चोट आई है। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!