बीकानेर पहुंची ट्र्रेन में मिला शव,पढ़ें खबर

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पहुंची ट्रेन में शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना दोपहर करीब तीन बजे के आसपास की है। जहां पर पांच नम्बर प्लेटफॉर्म गाड़ी आकर रूकी। इस दौरान किसी राहगीर ने व्यक्ति को देखा जो कि बेसुध हालात में दिखा। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी सस्थाओं खिदमतगार खादिम सोसायटी,असहायक सेवा संस्थान के सेवादार पहुंचे और शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया है।
जानकारी के अनुसार मृतक पानीपत से बीकानेर अपने इलाज के लिए पहुंचा था। मृतक की पहचान शामली उतरप्रदेश के नाथीराम के रूप में हुई है। मृतक कैंसर का मरीज था।
शव को ट्रेन से पीबीएम पहुुुुंचाने में समाजसेवी संस्थाओं के मुहम्मद जुनैद, मुहम्मद शुएब और राजकुमार खडग़ावत सहित कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!