Bjp News मनीष सोनी व पंकज अग्रवाल ने किया स्वागत 
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम के बीकानेर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने और आमजन से जुड़कर सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

 

 इस दौरान जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अगुवाई में मीडिया संयोजक मनीष सोनी तथा भाजयुमो महामंत्री पंकज अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम का स्वागत किया। कार्यक्रम में महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, तोलाराम कूकना, प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल, सोशल मीडिया संयोजक पवन स्वामी, आईटी संयोजक सुरेंद्र स्वामी के साथ बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!