Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर की मरूनगरी में जाए जन्मे युवा कलकार इन दिनों मायानगर में धूम मचा रहे हैं। ऐसे ही प्रतिभाशाली कलाकार संदीप भोजक है जो कि इन दिनों तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में अपने अभिनय से हर किसी को अपनी आकर्षित कर रहे हैं।


इन दिनों संदीप तारक मेहता का उल्टा चश्मा में ‘मिस्टर भल्ला के किरदार में दिखाई दे रहे हैं और अपने अभिनय से दर्शकों को काफी प्रभावित कर रहे हैं। संदीप मूल रूप से बीकानेर के जाए जन्में है और शुरू से ही अभिनय के प्रति काफी उत्साहित रहे हैं। संदीप वर्षों से मायानगरी में अपने अभिनय से अपनी प्रतिभा को दर्शा चुके हैं।

 

संदीप भोजक ने अनेक फिल्मों और सीरियल में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। संदीप भोजक ने अब तक गांधी गोडसे एक युद्ध, बैटल ऑफ सारागढ़ी, बैड बॉय, होटल मुंबई, मंडला, रामराज्य, आयुष्मती गीता मैट्रिक पास, डॉ. हेडगेवार, शोटाइम और ठकुराइन जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

 

वहीं सीरियल की बात करें तो कुमकुम भाग्य, ये है मोहब्बतें, कसौटी जिंदगी की 2, मेरे साईं, मुस्कान, परमावतार श्री कृष्ण, शक्ति — अस्तित्व के एहसास की, जय संतोषी मां, विष या अमृत: सितारा, क्राइम पेट्रोल, जय भवानी जय शिवाजी, दीया और बाती हम, फल्तू और अजूनी जैसे चर्चित धारावाहिकों में भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं।

 

अब भोजक तारक मेहता में अपनी प्रतिभा के जरिये हर किसी को अपनी और आकर्षित कर रहे हैं। ‘मिस्टर भल्ला के रूप में उनका किरदार दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है और यह भूमिका उन्हें नई पहचान दिला रही है।
भोजक लगातार बीकानेर शहर को लेकर भी खासे सक्रिय है और स्थानीय युवाओं को अभिनय की दुनिया में आगे बढ़ाने के लिए भी प्रयास करते रहे हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!