cyber crime राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देशभर में साइबर ठगी का नया अपराध तेजी से बढ़ रहा है। लगातार साइबर ठग नए-नए तरीकों से इस ठगी को अंजाम दे रहे है। ऐसी ही खबर श्रीगंगानगर से सामने आयी है। इस सम्बंध में श्रीगंगानगर के साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

इस सम्बंध में विकास कुमार निवासी पुरानी आबादी (श्रीगंगानगर) ने बताया- आरोपियों ने सेमिनार, सोशल मीडिया और पर्सनल कॉन्टैक्ट के जरिए 4-5 प्रतिशत साप्ताहिक और 15-20 प्रतिशत मासिक गारंटीड रिटर्न का लालच देकर उससे इन्वेस्टमेंट कराया। ट्रेडिंग कंपनी को रूस/दुबई बेस्ड वैध कंपनी बताकर फर्जी दस्तावेज दिखाए गए, जबकि असल में यही लोग इसके मालिक और कंट्रोलर थे।

 

निवेशकों को डिजिटल बैलेंस दिखाकर विश्वास बनाए रखा और शुरुआती छोटे-मोटे पेमेंट्स दिए, लेकिन बाद में न तो रिटर्न मिला और न ही पैसे वापस मिले। एफआईआर में 20 से ज्यादा नामजद आरोपी शामिल हैं, जिनमें कई लोग दुबई में फरार बताए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!