राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सोशल मीडिया पर लाइव आकर अनर्गल तरीके से गलत टीका टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जसरासर पुलिस थाने में मैनसर निवासी मघाराम पुत्र मंागीलाल मेघवाल ने बगसेऊ के रहने वाले रामसिंह पुत्र किशनाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर उसके व उसके परिवार के लोगों के खिलाफ अनर्गल टीका टिप्पणी की। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उसकी जाति को निशाना बनाते हुए जाति सूचक गालियां भी दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!