Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। मारपीट कर युवक के गले में पहनी सोने की चैन छीन ले जाने का मामला सामने आया है। इससम्बंध में नापासर पुलिस थाने में उतरादा बास निवासी विशाल पुत्र लालचंद मेघवाल ने धमेन्द्र मूण्ड तीन अन्य के खिलाफ मुकदमादर्ज करवाया है। घटना बालाजी किराणा स्टोर के आगे 17 सितम्बर की रात की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि वह जनरलआइटम की दुकान के आगे खड़ा था। इसी दौरान आरोपित आए और उसके साथ अभद्रता करने लगे। जब प्रार्थी ने रोकने का प्रयासकिया तो आरोपित ने उसके साथ थापमुक्कों से मारपीट की और गले में पहनी सोने की चैन छीनकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!