राजस्थान 1st नेटवर्क। आज जयपुर प्रदेश भाजपा के कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष के सामने ही दो गुट के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनो कार्यकर्ताओं ने जमकर एक दूसरे पर लात मुक्के चलाए। इस हाथापाई के चलते भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश महामंत्री जावेद कुरैशी को पद से हटा दिया।
इधर, इस घटना के तुरंत बाद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने कड़ा कदम उठाते हुए जावेद कुरैशी को उनके पद से हटा दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यालय में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी बैठक में आपके द्वारा हाथापाई एवं मारपीट की गई जो कि पार्टी के संविधान अनुसार अनुशासनहीनता में आता है। इसलिए आपको भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महामंत्री के पद से तुरन्त प्रभाव से पदमुक्त किया जाता है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!