Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले जिला स्तरीय युवा सम्मेलन एवं महिला सम्मेलन के जिला संयोजक एवं सह-संयोजक नियुक्त किए है।
भाजपा जिला मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि जिला स्तरीय युवा सम्मेलन के संयोजक के रूप में गजेन्द्र सिंह भाटी को दायित्व सौंपा गया है। जिला स्तरीय महिला सम्मेलन की संयोजक सुनीता हटीला होंगी वहीं सह-संयोजक के रूप में आरती आचार्य को नियुक्त किया गया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!