Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राज्य स्तरीय बेंच प्रेस प्रतियोगिता जो कि18 व 19 सितंबर को कोटा में आयोजित हुई। जिसमें बीकानेर के खिलाडिय़ों ने अपना दमखम दिखाया और पदक प्राप्त किए। आशीष ओझा ने बताया कि सब जूनियर पुरुष वर्ग में रंजीत मंडल ने रजत पदक व लक्ष्य व्यास और श्रीकांत बिस्सा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में मछिंद्रनाथ व रामचंद्र जाट ने रजत पदक प्राप्त किया। महिला वर्ग में सब जूनियर में सिद्धि पांडे व अवनी पुरोहित, कशिश बन ने स्वर्ण पदक,चंचल रजत पदक और ममता चांवरिया ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

 

जूनियर महिला वर्ग में भूमिका सारस्वत,सिद्धि पांडे ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। श्वेता कंवर भाटी ने रजत पदक प्राप्त किया। पूजा बिश्नोई और मनीषा शर्मा व कोमल विश्नोई ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वही सीनियर वर्ग में सुहानी शर्मा ने रजत पदक प्राप्त किया। मास्टर महिला वर्ग में संगीता बिश्नोई ने स्वर्ण पदक व पुरुष वर्ग में अशोक व्यास ने कांस्य पदक पदक प्राप्त किया। खिलाडिय़ों के बीकानेर पहुंचने पर सुनील व्यास, पियूष सोढ़ी, हंसराज किराडू, नारायण ओझा, अविनाश व्यास और जयशंकर ओझा ने स्वागत किया

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!