Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। श्रीकोलायत में बीते दो वर्षो में हुए विकास कार्यो के लेखा जोखा से जुड़ी पुस्तिका का आज जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने विमोचन किया। इस दौरान कोलायत विधायक अंशुमान भाटी के साथ विधायक विश्वनाथ मेघवाल भी मौजूद रहें। जयपुर में श्री कोलायत के समग्र विकास को समर्पित दो वर्ष शीर्षक विकास पुस्तिका का विमोचन संपन्न हुआ। इस पुस्तिका में बीते दो वर्षों के दौरान कोलायत विधानसभा क्षेत्र में हुए समग्र विकास, जनकल्याणकारी पहलों, सुशासन मॉडल, तथा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्राप्त उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया है। यह दस्तावेज़ कोलायत की बढ़ती प्रगति, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और क्षेत्र में क्रियान्वित महत्वपूर्ण परियोजनाओं का प्रमाण है।

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने इस अवसर पर कहा कि कोलायत की जनता के सहयोग, विश्वास और आशीर्वाद से हम क्षेत्र को समृद्धि और प्रगति के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं। जनकल्याण हमारा संकल्प है, और जनता का स्नेह ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा।
उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सुशासन और पारदर्शिता की दिशा में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर रहा है, जिसका सीधा लाभ कोलायत जैसे ग्रामीण क्षेत्रों को मिल रहा है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!