Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर जा रहे व्यक्ति का रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नयाशहर पुलिस थाने में जीवणनाथ जी बगेची के पास रहने वाले रणजीत पुद्ध हजारी राम ने जयपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना मम्भेश्वर नगर में 28 नवंबर की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि वह अपने घर पर जा रहा था। इस दौरान आरोपी ने उसे रोका और उसके साथ मारपीट की। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी ने गाली गलौच करते हुए देख लेने की धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!