रानीबाजार अंडरब्रिज से गिरने के कारण व्यक्ति की मौत-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अंडरब्रिज से गिरने के कारण व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र के रानी बाजार अंडरब्रिज पर 3 फरवरी की शाम को 7 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में डूडी पेट्रोल पंप के पीछे बंगलानगर में रहने वाले दीपक व्यास ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बतया कि उसके मामा महेन्द्र उपाध्याय पुत्र पुनमचंद उपाध्याय 3 फरवरी की शाम को 7 बजे रानी बाजार अंडरब्रिज से गिर गया। जिसके चलते गंभीर घायल हो गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर 7 फरवरी को इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!