Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राजस्थान के प्रदेश महामंत्री और संभाग प्रभारी मिथिलेश गौतम आज बीकानेर के प्रवास पर रहें। जहां पर गौतम ने संभाग कार्यायल में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली। वहीं गौतम का बीकानेर पहुंचने पर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। युवा मोर्चा के पदाधिकारी गजेन्द्र ङ्क्षसह भाटी के नेतृत्व में गौतम का तुलसी सर्किल पर स्वागत अभिनंदन किया गया। जहां पर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, दीपक पारीक सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहें।

 

गजेन्द्र भाटी ने बताया कि गौतम का महामंत्री बनने के बाद पहली बार बीकानेर पहुंचने पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान गौतम का देवी माँ करणी जी की तस्वीर भी कार्यकर्ताओं ने भेंट की। इस दौरान युवा मोर्चा के लवेश मेहरा, नेमीचंद तंवर, महेन्द्र पुनिया, अभिजीत शर्मा, सौरभ बागड़ी, अशोक भादु, आदित्य भाटी, मुरली सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!