Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिले से लगने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन से अवैध नशीले पदार्थ मंगवाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। खाजूवाला पुलिस थाने में इस सम्बंध में पंजाब के फिरोजपुर के रहने वाले सतनाम ङ्क्षसह, दलजीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने 12 मार्च को 2 केडब्ल्युएम में भारत-पाक बॉर्डर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को अंजाम दिया। रिपेार्ट के अनुसार आरोपी ड्रोन के माध्यम से सीमपार से अवैध मादक पदार्थो को मंगवाकर सप्लाई करते है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!