Crime News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कांग्रेस नेता की कारों में तोडफ़ोड़ करने की खबर सामने आयी है। घटना गंगानगर के मीरा चौक में शनिवार देर रात की है। जहां पर कांग्रेस नेता की कारों में जमकर तोडफ़ोड़ की गयी।
घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। दोनों क्षतिग्रस्त कारें कांग्रेस नेता व राजस्थान शिया मुस्लिम महासभा के प्रदेशाध्यक्ष रजा अब्बास नकवी के भाई और बहनोई की बताई जा रही हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को साइड में करवाया और जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार- यह पूरा मामला नई धानमंडी की सब्जी मंडी में एक दुकान से जुड़ा है। रजा अब्बास नकवी का आरोप है कि करीब ढाई साल पहले उन्होंने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और फ्रूट कारोबारी बाबू खां रिजवी से 3.30 करोड़ रुपए में यह दुकान खरीदी थी। एग्रीमेंट हो चुका है, लेकिन पेमेंट को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। रजा का कहना है कि उन्होंने सारे पैसे चुका दिए, लेकिन बाबू खां ने धोखे से दुकान बेची और अब कब्जे की कोशिश की जा रही है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!