Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर में खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी लग जाने से आग जाने से महिला की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जामसर पुलिस थाना क्षेत्र के खिचिया में 16 फरवरी की है। इस सम्बंध में मृतका के भाई नोखा निवासी बीरबलराम पुत्र आसुराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी बहन अपने घर में खाना बना रही थी। इस दौरान खाना बनाते समय चूल्हे से चिंगारी उछ़लने से आग लग गयी। जिसके चलते उसकी बहन शीला जल गयी और गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी बहन की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!