Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विदेशी महिला के साथ दिनदहाड़े छीनाझपटी करने की खबर सामने आयी है। घटना जूनागढ़ किले के सामने की है। जहां पर इंग्लैंड की रहने वाली दो महिलाएं किला देखने के लिए आयी हुई थी। इस दौरान किले के सामने एक व्यक्ति महिला के पास से बैग छीनकर भाग गया। हालांकि व्यक्ति को कुछ ही दूरी पर दबोच लिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने छीनाझपटी करने वाले व्यक्ति को शांतिभग में पकड़ा है। बताया जा रहा है कि विदेशी महिला कोई कार्रवाई नहीं चाहती है। महिला के बैग में मोबाइल थाा जो कि उसे सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने डिटेन किए गए व्यक्ति से पूछताछ में जुटी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!