Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस नेे कार्रवाई करते हुए एक करोड़ की शराब जब्त की है। आईजी की स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए नापासर पुलिस के सहयोग से भारतमाला पर यह कार्रवाई की हे। पुलिस टीम ने भारतमाला एक्सप्रेस वे पर लकड़ी के बुरादे के नीचे शराब से भरा ट्रक नंबर आरजे 07 जीडी 0669 को जब्त कर ङ्क्षहदौर निवासी अब्दुल गभार पुत्र जुनाब अली को गिरफ्ता किया है। पुलिस ने आरोपी के पास ट्रक में से 980 कॉर्टून जब्त किए है। पुलिस ने अवैध शराब की कीमत बाजार में करीब एक करोड़ रूपए आंकी है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी सुरजीत कुमार, नापासर एसएचओ सुषमा, विमलेश कुमार, बाबुलाल, मनोज, आत्माराम, धर्मपाल, सीताराम, सुखजोत शामिल रहें।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!