Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सरकारी अधिकारी के साथ मारपीट करने और सरपंच प्रतिनिधि के साथ अभद्रता करते हुए राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में बीछवाल पुलिस थाने में कानासर के रहने वाले भगवानाराम पुत्र धन्नाराम ने हनुमानाराम, सुगनी, गुडी, रवि, दुर्गाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना कानासर में 31 जनवरी की दोपहर की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और सरपंच प्रतिनिधि के साथ अभद्रता करते हुए राजकार्य में बाधा उत्पन्न की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




