Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बाइक पर सवार होकर आए युवकों द्वारा लाठी, डंडो और सरियों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में रामपुरा बस्ती निवासी प्रिंस नायक ने साहिल, सीमर, फागण, शहनाज, अर्जुन, बंटी, शिवसिंह व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना गली नंबर 5 रामपुरा बस्ती में 5 मार्च की बताई जा रही है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी बाइकों पर सवार होकर आए। आरोपियों ने लाठी, डंडो और सरियों से उस पर हमला करते हुए मारपीट की और जाति सूचक गालियां दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपेार्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!