Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रात को सोए युवक के सुबह अचेत अवस्था में मिलने और मोत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र के गली नंबर 17 रामपुरा बस्ती में 21 मार्च की है। इस सम्बंध में नवीन बारासा ने रिपेार्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई मिथुन बारासा रात के समय में घर में सो गया। सुबह चैक किया तो कमरे में दरवाजा अंदर से बंद था। जिसे तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो उसका भाई अचेत अवस्था में मिला। जिसे पीबीएम ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!