मंदिर से दर्शन कर लौट रही महिला के गले से मंगलसूत्र झपटामार बाइक सवार हुए फरार-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मंदिर दर्शन करने के लिए गई महिला के गले से बीच रास्ते से झपटा मार द्वारा आभूषण छीन ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नाल पुलिस थाने में करमीसर के रहने वाले कालुराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि 31 जनवरी की शाम को उसकी पत्नी, बेटी करमीसर से बच्छासर रोड़ पर सती माता मंदिर दर्शर करने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान मंदिर से दर्शन कर लौटते समय बीच रास्ते से बाइक पर सवार होकर आए झपटामार उसकी पत्नी के गले से मंगलसूत्र छीनकर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!